पुनावां में फोटोग्राफरों ने केक काटकर मनाया विश्व फोटोग्राफी दिवस

पुनावां में मंगलवार को फोटोग्राफरों के एक समूह ने केक काटकर विश्व फोटोग्राफी दिवस धूमधाम से मनाया.

वजीरगंज. पुनावां में मंगलवार को फोटोग्राफरों के एक समूह ने केक काटकर विश्व फोटोग्राफी दिवस धूमधाम से मनाया. समारोह को संबोधित करते हुए दीपक कुमार ने कहा कि तस्वीरें हमारे यादगार पलों को संजोती हैं और उन्हें अपने कैमरे में कैद करने वाले फोटोग्राफरों की कुशलता हमें प्रभावित करती है. उन्होंने बताया कि हर साल 19 अगस्त को फोटोग्राफर इस दिवस को मनाते हैं. मौके पर राजेश कुमार, प्रिंस कुमार, धीरज, ऋतिक, सौरभ और सूरज प्रकाश ने कहा कि हम तस्वीरें इस तरह लेते हैं कि सामने वाले की भावनाओं का पूरा सम्मान हो और जब वह उसे देखें तो बीते पलों की अनुभूति हो सके. उन्होंने कहा कि एक अच्छी तस्वीर वही होती है जो घटनाओं, उस समय के प्रभाव और भावनाओं को प्रदर्शित करते हुए मौके की पूरी कहानी खुद बयां कर दे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >