महिला ने पंखे में फंदा लगा दी जान

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी महिला

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी महिला प्रतिनिधि, खिजरसराय. स्थानीय थाना क्षेत्र के मुरारचक गांव में पारिवारिक कलह में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. महिला की पहचान 26 वर्षीय पूजा कुमारी के रूप में हुई है, जो गांव के जगत किशोर यादव की पत्नी बतायी जाती है. महिला के आत्महत्या की खबर सुनते ही खिजरसराय थाना प्रभारी दिनेश कुमार महतो ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ग्रामीणों के अनुसार, महिला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी. उसके फॉलोअरों की संख्या भी अच्छी खासी थी. ग्रामीणों के अनुसार, इसी मामले को लेकर घर में विवाद बना रहता था. महिला की मौत के बाद उसके तीन बच्चों के समक्ष परवरिश की समस्या उत्पन्न हो गयी है. इस मामले की सूचना एफएसएल को दी गयी है. इस मामले को लेकर खिजरसराय थाना प्रभारी दिनेश कुमार महतो ने बताया कि इस मामले में अभी आवेदन नहीं मिला है. इस मामले की जांच की जा रही है. किसी प्रकार का आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. मामले का सूक्ष्म तरीके से अनुसंधान जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >