गया जी : चार स्कूली छात्राएं एक साथ लापता, घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं; पुलिस ने शुरू की तलाश

गया जी जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र से एक साथ चार स्कूली छात्राओं के लापता होने से सनसनी फैल गई है. बुधवार को विद्यालय जाने के लिए निकली छात्राएं देर शाम तक घर नहीं लौटीं, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क साधा.

Gaya News : गया जी जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के सकरदास नवादा पंचायत अंतर्गत बिहियाइन गांव से चार स्कूली छात्राओं के एक साथ लापता होने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. चारों छात्राएं बुधवार को विद्यालय जाने की बात कहकर अपने-अपने घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं.

इसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने विद्यालय सहित रिश्तेदारों तथा आसपास के क्षेत्रों में छात्राओं की खोजबीन शुरू की. मिली जानकारी के मुताबिक लापता छात्राओं में तीन छात्राएं टेन प्लस टू एवं एक दशम वर्ग की छात्रा थी. प्रधानाचार्य ने बताया कि तीन छात्राएं हमारे विद्यालय की छात्रा है. सभी छात्राएं नाबालिग है.

विद्यालय से खोजबीन की शुरुआत

परिजनों के अनुसार, हर दिन की तरह बुधवार को भी विद्यालय जाने के लिए घर से निकलने के बाद छात्राएं वापस नहीं लौटीं.

काफी खोजबीन के बावजूद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो गुरुवार को परिजनों ने वजीरगंज थाना पहुंचकर आवेदन दिया और छात्राओं की तलाश कर बरामदगी की गुहार लगायी. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद वजीरगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस की विद्यालय में जांच

पुलिस टीम ने सकरदास नवादा स्थित उच्च विद्यालय पहुंचकर विद्यालय के शिक्षकों और प्रधानाध्यापक से छात्राओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली. विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि उनके विद्यालय में बिहियाइन गांव की अंशु कुमारी, पुष्पा कुमारी, नीतू प्रिया एवं शिवानी कुमारी नामक छात्राएं अध्ययनरत हैं.

हालांकि, विद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को ये छात्राएं विद्यालय नहीं पहुंची थी, जबकि परिजनों के मुताबिक उक्त छात्राएं विद्यालय परिसर में देखी गयी थी. अभिभावकों के छात्राओं की तलाश में विद्यालय पहुंचने के बाद शिक्षकों को उनके लापता होने की जानकारी मिली.

डीएसपी अभिनव कुमार को मामले की जानकारी देते परिजन | Prabhat Khabar Network

डीएसपी ने लिया संज्ञान

डीएसपी वजीरगंज अभिनव कुमार ने परिजनों से बातचीत कर छात्राओं के घर से निकलने की परिस्थितियों, विद्यालय आने-जाने के रास्ते, उनके संपर्क में रहे लोगों तथा संभावित ठिकानों की जानकारी ली है.

तलाश जारी

फिलहाल छात्राओं के लापता होने के कारणों और उनके संभावित ठिकाने का पता नहीं चल सका है. वजीरगंज पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है और छात्राओं की बरामदगी के लिए प्रयास जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमरेंद्र कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >