गया जी पहुंचे बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय सिन्हा, विष्णुपद मंदिर और मंगला गौरी मंदिर में की पूजा

Gaya Ji News : बिहार सरकार के कई मंत्रियों ने गया में नवनिर्वाचित विधायकों के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के दौरान विश्वप्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की. मंत्रियों ने राज्य की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

Gaya Ji News : बिहार विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए गया पहुंचे बिहार सरकार के कई मंत्रियों ने शनिवार को विश्वप्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने राज्य और अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.

विष्णुपद मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई पूजा

विष्णुपद मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य मणिलाल बारिक की देखरेख में बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित कई मंत्रियों ने विधि-विधान से भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की. शनिवार सुबह 10 बजे तक मंदिर में मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा.

शिक्षा और पर्यटन मंत्री ने भी किए दर्शन

पूजा-अर्चना करने वालों में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता सहित अन्य मंत्री भी शामिल रहे. सभी मंत्रियों ने मंदिर में पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और विकास की कामना की.

प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने पहुंचे हैं सभी मंत्री

गौरतलब है कि गया स्थित बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) में शनिवार से बिहार विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो रहा है. इसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बिहार सरकार के मंत्री गया पहुंचे हैं.

मंगला गौरी मंदिर में भी टेका मत्था

विष्णुपद मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद कई मंत्रियों ने शक्तिपीठ मां मंगला गौरी मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. मंत्रियों ने राज्य की उन्नति, सुख-शांति और समृद्धि के साथ-साथ जनकल्याण की भी कामना की.

Also Read : बिपार्ड में आज से विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >