सब्जी कारोबारी का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Gaya News: गया के बेलागंज में सब्जी कारोबारी अनिल चौधरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई. वह बुधवार शाम से लापता थे और परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Gaya News(अजीत कुमार): गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के बेला डीह महादलित टोला में गुरुवार को एक सब्जी कारोबारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के हरिगांव निवासी 40 वर्षीय अनिल चौधरी के रूप में की गई है. घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बुधवार की शाम घर से निकले थे

परिजनों ने बताया कि अनिल चौधरी बुधवार की शाम घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे. काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका. गुरुवार बेला डीह महादलित टोला के पास उनका शव मिलने की सूचना मिली. जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलने के बाद बेलागंज एसएचओ मनोज कुमार पांडे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया भेज दिया है.

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है कि अपराधियों ने अनिल चौधरी को बिजली का करंट लगाकर मार डाला और बाद में शव को घटनास्थल पर फेंक दिया. हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है.

एसएचओ ने क्या कहा ?

एसएचओ मनोज कुमार पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और मामले की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है.

Also Read: नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की तिथि घोषित, 29 मई को होगा नगर निगम का चुनाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Suryakant Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >