वंदे भारत के पैंट्रीकार संचालक पर लगा जुर्माना

धनबाद मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) विनीत कुमार ने शुक्रवार को गाड़ी संख्या 22303 हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान ट्रेन के रखरखाव व सिस्टम की जांच की.

गया जी. धनबाद मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) विनीत कुमार ने शुक्रवार को गाड़ी संख्या 22303 हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान ट्रेन के रखरखाव व सिस्टम की जांच की. इसके अलावा हावड़ा-गया वंदे भारत के पैंट्रीकार का जायजा लिया. इस दौरान अनियमितता पाये जाने के बाद पैंट्रीकार संचालक पर 7580 रुपये जुर्माना लगाते हुए फटकार लगायी. एडीआरएम ने सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि ट्रेन के अंदर से लेकर बाहर तक साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें. अन्यथा आप लोगों पर कार्रवाई की जायेगी. इसके बाद एडीआरएम ने गाड़ी संख्या 22304 गया- हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में टिकट जांच करते हुए एक बेटिकट व्यक्ति को पकड़ा. पकड़े गये बेटिकट यात्री पर 1445 रुपये जुर्माना वसूला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >