केंद्रीय मंत्री के बेटे-बेटी ने की पूजा

केंद्रीय मंत्री गडकरी के बेटे-बेटी ने की पूजा

गया. भारत सरकार के सड़क परिवहन और राज मंत्री नितिन गडकरी के बेटे सारंग गडकरी व बेटी केतकी गडकरी परिजनों के साथ बुधवार की रात विष्णुपद मंदिर पहुंचे. यहां पहुंच कर उन्होंने बच्चू लाल चौधरी के निर्देशन में भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की. मौके पर विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति की ओर से उन्हें भगवान श्रीविष्णु चरण चिह्न देकर सम्मानित किया गया. मौके पर समिति के अध्यक्ष शंभू लाल विट्ठल, सचिव गजाधर लाल पाठक, सदस्य मणिलाल बारिक, संजय कुमार नगफोफा, कमल बारिक व अन्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >