Gaya Ji News : गुरुआ बाजार से सटे मिरचक में मंगलवार को एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गया. हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
गुरुआ बाजार से करमाइन की ओर जा रही थी कार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार गुरुआ बाजार से करमाइन की ओर जा रही थी. मिरचक के पास अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सीधे सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
स्थानीय लोगों ने तुरंत की मदद
दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और वाहन में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे में कार को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन सभी सवार बाल-बाल बच गए.
हादसे के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़
दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने स्थिति को सामान्य करने में सहयोग किया. घटना के कारण कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
हादसे के कारणों की जांच जारी
फिलहाल दुर्घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है. प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है. मामले की जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.
Also Read : फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 600 लीटर महुआ शराब बरामद, तीन वाहन जब्त
