विदेशी शराब के साथ यूपी के दो युवक गिरफ्तार

आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने शनिवार को गया रेलवे स्टेशन स्थित दो नंबर प्लेटफॉर्म पर विदेशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार किया है.

गया जी. आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने शनिवार को गया रेलवे स्टेशन स्थित दो नंबर प्लेटफॉर्म पर विदेशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान यूपी के चौरा थाना क्षेत्र के रहनेवाले अजय राजभर व चंद्रभान ढीवर के रूप में की गयी है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव व पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्धों के खिलाफ रेलवे स्टेशनों पर अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान दो युवक को तेजी से भागते हुए देखा गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक के पास से 106 बोतल विदेशी शराब जब्त की है. गिरफ्तार युवक के खिलाफ रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >