गया जंक्शन पर नशा तस्करों पर शिकंजा, 12 किलो गांजा के साथ दो आरोपित दबोचे गये

Gaya Ji News : गया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने 12 किलोग्राम गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. यह नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

Gaya Ji News : गया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने 12 किलोग्राम गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपियों को स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 से पकड़ा गया. पुलिस द्वारा की गई त्वरित तलाशी के दौरान उनके बैग से करीब 12 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया.

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र निवासी सनी कुमार और दिल्ली के महेंद्र पार्क, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली थाना क्षेत्र निवासी सुमित कुमार के रूप में की गई है.

तस्करों को जीआरपी थाना लाकर की जा रही है पूछताछ

दोनों गिरफ्तार आरोपियों को हिरासत में लेकर जीआरपी थाना लाया गया, जहां उनके खिलाफ संबंधित सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस टीम गहनता से यह पता लगाने में जुटी है कि यह गांजा आखिर कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति आगे किसे की जानी थी. इसके साथ ही पुलिस द्वारा यह भी जांच की जा रही है कि पकड़े गए दोनों युवक किसी बड़े अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं.

नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जारी रहेगा संयुक्त अभियान

आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह ने बताया कि संयुक्त विशेष अभियान के दौरान दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. उनके कब्जे से बरामद कुल गांजा पूरी तरह जब्त कर लिया गया है.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस पूरे मामले की गहन जांच लगातार जारी है और स्टेशन परिसर व ट्रेनों में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए आरपीएफ व जीआरपी का यह संयुक्त चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

Also Read : गया जी के दिघी तालाब में बनेगा आइकॉनिक ब्रिज, 3.35 करोड़ की लागत से तीन महीने में होगा सौंदर्यीकरण


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >