गया जी रेलवे स्टेशन पर 12 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई

Gaya Ji News : गया जी रेलवे स्टेशन पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में RPF और GRP की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. दो युवकों को करीब 12 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

Gaya Ji News : गया रेलवे स्टेशन पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को करीब 12 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया. दोनों आरोपियों को स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 से पकड़ा गया. बरामद गांजा को जब्त कर लिया गया है और दोनों से पूछताछ की जा रही है.

नवादा और दिल्ली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र निवासी सनी कुमार और दिल्ली के महेंद्र पार्क थाना क्षेत्र, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान दोनों के पास मौजूद बैग से करीब 12 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर जीआरपी थाना लाया गया, जहां उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई.

तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किस स्थान पर की जानी थी. आरपीएफ और जीआरपी की टीम इस बात की भी जांच कर रही है कि दोनों आरोपी किसी बड़े तस्करी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि रेलवे मार्ग के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी का यह नेटवर्क कब से सक्रिय है और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं.

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में लगातार चल रही सघन जांच

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए आरपीएफ और जीआरपी लगातार संयुक्त रूप से निगरानी अभियान चला रही हैं. संदिग्ध यात्रियों और उनके सामान की नियमित जांच की जा रही है. इसी अभियान के तहत हाल के दिनों में कई सफल कार्रवाई सामने आई हैं. अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेंगे.

आरपीएफ अधिकारी ने कही यह बात

आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह ने बताया कि संयुक्त अभियान के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. उनके कब्जे से लगभग 12 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है. बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है तथा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

Also Read : गया जी : 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरा तीन साल का पीयूष, रेस्क्यू जारी


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rohit kumar singh

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >