गया जंक्शन पर दो अपराधी गिरफ्तार

10 मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद

10 मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद गया. रेल पुलिस की टीम ने रविवार की देर रात गया रेलवे स्टेशन स्थित आरएमएस कार्यालय के पास चोरी की योजना बनाते दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बाराचट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले राजेश पासवान व कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहित कुमार के रूप में की गयी है. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की योजना बनाते दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से 10 मोबाइल, ब्लेड के दो टुकड़े व अन्य सामान बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि अपराधियों के खिलाफ गया रेलवे स्टेशन पर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान दो युवक को आपस में बातचीत करते हुए देखा गया. शक होने पर पुलिस ने पूछताछ करनी जारी कर दी. इस दौरान गिरफ्तार युवक अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि पैसेंजर ट्रेन में चोरी व छिनतई करने की योजना बना रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. रेल थाने में अपराधियों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >