गया जी प्रधान डाकघर में तिरंगा बिक्री शुरू, 25 रुपए मूल्य हुआ निर्धारित

गया के प्रधान डाकघर में 15 अगस्त के लिए तिरंगे की बिक्री शुरू हो गई है। मात्र 25 रुपये में तिरंगा खरीदकर हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनें।

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर के जीबी रोड स्थित प्रधान डाकघर में राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) की बिक्री शुरू कर दी गयी है. हर घर तिरंगा अभियान और स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को देखते हुए डाक विभाग ने नागरिकों की सुविधा के लिए तिरंगा उपलब्ध कराया है. बड़ी संख्या में लोग अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर तिरंगा फहराने के लिए डाकघर पहुंच रहे हैं.

इस संबंध में वरीय डाक अधीक्षक अंशुमान ने बताया कि 15 अगस्त को लेकर प्रधान डाकघर में तिरंगा की बिक्री शुरू कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक तिरंगा का मूल्य 25 रुपये निर्धारित किया गया है, ताकि आम लोग आसानी से राष्ट्रीय ध्वज खरीद सकें. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिकृत स्थान से ही तिरंगा खरीदें और राष्ट्रीय ध्वज संहिता का पालन करते हुए पूरे सम्मान के साथ इसे अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर फहराएं.

डाक विभाग का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस नजदीक आने के साथ तिरंगे की मांग में और बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसे देखते हुए पर्याप्त संख्या में तिरंगे उपलब्ध कराएं गये हैं. विभाग ने लोगों से समय रहते तिरंगा खरीद लेने की अपील की है, ताकि अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. इससे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >