बेलागंज प्रखंड कार्यालय में स्थानांतरित संसाधनसेवी को दी विदाई, नवपदस्थापित अधिकारी का हुआ स्वागत

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रखंड कार्यालय में वाल्मीकि प्रसाद को विदाई और चंपा कली का स्वागत किया. इस अवसर पर शिक्षकों ने पूर्व अधिकारी के कार्यकाल की सराहना की, लेकिन शिक्षा पदाधिकारी की अनुपस्थिति और व्यवहार पर नाराजगी जताई. शिक्षकों ने नए संसाधनसेवी से बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई है.

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले मंगलवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में स्थानांतरित प्रखंड संसाधनसेवी (पीएम पोषण) वाल्मीकि प्रसाद की विदाई एवं नवपदस्थापित प्रखंड संसाधनसेवी चंपा कली के स्वागत में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे.

समारोह में वक्ताओं ने वाल्मीकि प्रसाद के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा अधिकारियों की औपचारिक भूमिका से आगे बढ़कर शिक्षकों के अभिभावक की तरह कार्य किया. उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किये.

वहीं, नवपदस्थापित प्रखंड संसाधनसेवी चंपा कली का स्वागत करते हुए शिक्षकों ने उनसे भी बेहतर समन्वय और सहयोग की अपेक्षा जतायी. कार्यक्रम के दौरान कुछ शिक्षकों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की. उनका कहना था कि पूर्व सूचना के बावजूद कार्यक्रम में शामिल नहीं होना शिक्षकों के प्रति असंवेदनशीलता दर्शाता है. कुछ शिक्षकों ने यह आरोप भी लगाया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिक्षकों से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और उनके साथ उचित व्यवहार नहीं करते.

समारोह में बीडीओ संजय कुमार राय, अंचलाधिकारी सुधीर कुमार तिवारी, प्रखंड प्रमुख कांति देवी, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार भारती, प्रियंका कुमारी, अरुण कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख कांति देवी ने तथा संचालन जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >