Gaya News : पीएम व सीएम की सभा को लेकर ट्रैफिक का ब्लूप्रिंट तैयार

Gaya News : बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय परिसर में 22 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संयुक्त आमसभा को संबोधित करेंगे.

गया जी. बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय परिसर में 22 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संयुक्त आमसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान करीब 12 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जायेगा. कार्यक्रम में गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, नवादा सहित आसपास के जिलों और झारखंड के सीमावर्ती चतरा, हजारीबाग तथा पलामू जिले से करीब पांच लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है. बड़े पैमाने पर भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया है. डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी आनंद कुमार ने इसके लिए रूट चार्ट जारी किया है.

पटना, जहानाबाद, दाउदनगर व अरवल की बसें टोल प्लाजा पर रुकेंगी

डीएम के अनुसार, पटना, जहानाबाद, दाउदनगर और अरवल से आने वाली बड़ी बसें दोमुहान फ्लाईओवर पार करने के बाद टोल प्लाजा पर रुकेंगी. वहां से उन्हें निर्धारित पार्किंग स्थल की ओर भेजा जायेगा. पार्किंग स्थल भर जाने पर बसों को डोभी की ओर डायवर्ट किया जायेगा. नालंदा और नवादा से आने वाली बसें वजीरगंज होते हुए सिटी पब्लिक स्कूल, मेहता पेट्रोल पंप और बुनियादगंज पुल पार कर कंडी-नवादा से बारा गुमटी होकर चाकंद मोड़ से पटना-गया-डोभी रोड पर निकलेंगी.डोभी-पटना फ्लाइओवर से आने वाली बसें आइआइएम पार्किंग में खड़ी होंगी

डोभी-पटना फ्लाइओवर से आने वाली बसें दोमुहान फ्लाइओवर पार कर यदि आइआइएम पार्किंग में जगह होगी तो वहीं खड़ी होंगी. जगह नहीं मिलने पर उन्हें टोल प्लाजा पर रोककर यात्रियों को उतारने के बाद डोभी की ओर भेजा जायेगा. गया-बोधगया मार्ग से आने वाली बसें दोमुहान होकर सर्विस लेन से मेन लेन पर लाकर टोल प्लाजा भेजी जायेंगी और आगे डोभी की ओर पार्किंग में लगायी जायेंगी.

शेरघाटी, इमामगंज और औरंगाबाद से आनेवाली बसें डोभी होकर बोधगया पहुंचेंगी

शेरघाटी, इमामगंज और औरंगाबाद से आने वाली बसें डोभी होकर बोधगया पहुंचेंगी. इनकी पार्किंग आइएचएम के पीछे बने पार्किंग स्थल और आइआइएम पार्किंग नंबर तीन में होगी. दोनों भर जाने पर यात्रियों को टोल प्लाजा के पास उतारकर बसों को पटना की ओर भेजा जायेगा. आम जनता के निजी वाहनों के लिए पटना-डोभी एनएच गुलरिया चौक से डोभी तक का मार्ग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. पटना-जहानाबाद दिशा से आने वाले निजी वाहनों को गुलरिया चौक मोड़ से चेरकी-शेरघाटी मार्ग की ओर डायवर्ट किया जायेगा.

वीवीआइपी और वरिष्ठ अधिकारियों के लिए अलग व्यवस्था

वीवीआइपी और वरिष्ठ अधिकारियों के लिए अलग व्यवस्था की गयी है. पटना से आने वाले वीवीआइपी वाहन दोमुहान फ्लाइओवर चढ़ने से पहले बायीं ओर मोड़ दिये जायेंगे और मगध विश्वविद्यालय के नवनिर्मित गेट से प्रवेश करेंगे. उनके स्कॉट और पुलिस वाहन नोड-वन की ओर जायेंगे, जहां कन्वेंशन सेंटर और नोड-वन पार्किंग में पार्किंग होगी. गया दिशा से आने वाले वीवीआइपी वाहन सीधे दोमुहान पहुंचेंगे और आवश्यकता अनुसार नोड वन या कन्वेंशन सेंटर पार्किंग में खड़े होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pranjal pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >