प्रतिनिधि, गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र के कोलौना गांव के समीप पुलिस ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बिना वैध कागजात के बालू का अवैध खनन और परिवहन किया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोलौना इलाके में छापेमारी की. इस दौरान एक ट्रैक्टर पर बालू लदा पाया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर थाना लाया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस संबंध में एसआइ राहुल कुमार ने बताया कि अवैध खनन और बालू परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस मामले में ट्रैक्टर मालिक की पहचान कर उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा.
कोलौना से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
कोलौना से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
