अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त

शेरघाटी. शेरघाटी थाना क्षेत्र में अवैध बालू के परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में सोमवार को शेरघाटी-चेरकी मार्ग पर मौजमा गांव के पास पुलिस ने बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया. थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि पुलिस नियमित गश्ती के दौरान इलाके में निगरानी कर रही थी. इसी दौरान मौजमा गांव के पास एक ट्रैक्टर पर बालू लोड कर ले जाया जा रहा था. पुलिस को संदेह होने पर वाहन को रोककर जांच की गयी, जिसमें अवैध रूप से बालू का परिवहन किये जाने की बात सामने आयी. इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को मौके पर ही जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर के मालिक और चालक के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है. प्रारंभिक जांच में यह भी आशंका जतायी जा रही है कि बालू की कालाबाजारी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था. इस मामले में खनन एवं संबंधित अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने कहा कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >