गया जी के टिकारी प्रखंड परिसर स्थित बिस्कोमॉन भवन के गोदाम पर खाद लेने के लिए दूर-दराज के विभिन्न गांवों से किसान पहुंचे. खाद लेने के लिए किसानों की काफी भीड़ जुटी, खाद न मिलने पर किसानों का सब्र का बांध टूट पड़ा, क्योंकि सुबह से ही खाद लेने के लिए महिला, पुरुष व युवा किसान लाइन में लगे थे.
धक्का-मुक्की और ईंट-पत्थर चलने से अफरा-तफरी
अचानक से धक्का-मुक्की शुरू हो गई. किसान आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते ईंट-पत्थर तक चले, थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान खाद वितरण कर रहे कर्मी गोदाम बंद कर भाग निकले.
पुलिस की मौजूदगी में मंगलवार को होगा खाद का वितरण
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. अधिकारी का कहना है कि मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण किया जाएगा.
Also Read : गया जी : डोभी नगर पंचायत में ईओ डॉ. विमल कुमार को श्रद्धांजलि, आरोपित चालक पर स्पीडी ट्रायल की उठी मांग
