चाकंद पुलिस की कार्रवाई, हत्या के प्रयास मामले में तीन नामजद आरोपित गिरफ्तार

चाकंद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में बिथोशरीफ से तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

चाकंद थाने की पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपितों को बिथोशरीफ से गिरफ्तार किया. प्रभारी थानाध्यक्ष श्वेता कुमारी ने शनिवार को बताया कि 15 मई को हत्या के प्रयास के मामले में चाकंद थाने में कांड संख्या 104/26 दर्ज की गयी है. इस मामले में आरोपित बिथोशरीफ टोला ढिबरा के रहनेवाले श्रवण मांझी, सोनू मांझी व सन्नी मांझी को गिरफ्तार किया गया है. प्रभारी थानाध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों से आवश्यक पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ajeet kumar

Published by: Anjani Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >