बेलागंज. बेलागंज 132/33 केवीए ग्रिड में शनिवार को मेंटेनेंस कार्य के कारण विभिन्न फीडरों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी. सहायक कार्यपालक अभियंता विशाल कुमार के अनुसार 33 केवीए बिल्ला फीडर में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी, जबकि 33 केवीए चाकंद फीडर में दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी. अभियंता ने बताया कि यह कटौती मेंटेनेंस कार्य के लिए आवश्यक है और उपभोक्ताओं से सहयोग व सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि कार्य समय पर पूरा कर आपूर्ति जल्द बहाल की जा सके.
मेंटेनेंस के कारण बेलागंज में होगी आंशिक बिजली कटौती
बेलागंज 132/33 केवीए ग्रिड में शनिवार को मेंटेनेंस कार्य के कारण विभिन्न फीडरों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी.
