तालाब की उड़ाही भी नहीं हुई, उद्घाटन का लग गया बोर्ड

माड़नपुर तालाब के जीर्णोद्धार के नाम पर उड़ाही तक नहीं की गयी. इस बावजूद उद्घाटन का बोर्ड टांग दिया गया है. यह काम पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से कराया जा रहा है.

गया. माड़नपुर तालाब के जीर्णोद्धार के नाम पर उड़ाही तक नहीं की गयी. इस बावजूद उद्घाटन का बोर्ड टांग दिया गया है. यह काम पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से कराया जा रहा है. इसका उद्घाटन 2024 के सितंबर माह में बोर्ड पर दिखाया गया है. लोगों ने बताया कि काम ही कुछ दिन पहले इस जगह पर शुरू किया गया है. इस बीच ही पुराना उद्घाटन का बोर्ड लाकर टांग दिया गया है. इधर, मेयर डॉ वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान ने कहा कि पार्क बनाने का मामला धनियाबगीचा से लेकर लोग शनिवार को पहुंचे थे. अब यह एक नया मामला है. इस बारे में निगम को किसी तरह की जानकारी तक नहीं है. काम होने से पहले उद्घाटन से हर किसी को बचना चाहिए. डीएफओ से इस संबंध में पक्ष लेने की कोशिश की गयी, पर संपर्क नहीं हो सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >