Gaya News : मारपीट के दो दिन बाद इलाज के दौरान सेना के जवान की मौत

Gaya News : टिकारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरा गांव की घटना

टिकारी. टिकारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरा गांव के रहने वाले सेना के जवान की मौत रविवार को हो गयी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छुट्टी में घर आये सेना के जवान पुरा गांव निवासी विनोद शर्मा के पुत्र प्रवीण कुमार के साथ विगत शुक्रवार की देर रात मारपीट की घटना घटी थी. स्वजनों के मुताबिक प्रवीण शुक्रवार की रात आवश्यक कार्य से अपने घर से गया जाने के लिए निकले थे. इस दौरान महमन्ना गांव के समीप अपराधियों द्वारा प्रवीण के साथ मारपीट की गयी थी. मारपीट में प्रवीण के सिर पर गंभीर चोट लगी थी. प्रवीण का इलाज अस्पताल में किया जा रहा था. रविवार को प्रवीण की मौत की खबर आते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी.और पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है. सूत्रों की माने तो विगत शनिवार को परिजनों द्वारा थाने में शिकायत की गयी थी. गांव में अचानक घटी घटना से परिजनों में चीख-पुकार मची है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >