मोहड़ा. नवादा जिले के नादरीगंज इलाके में करेंट की चपेट में आने से एक ही परिवार की मां-बेटी व बेटे की मौत बुधवार को हो गयी. देर रात एक ही घर के तीन सदस्यों का शव आते ही कोहराम मच गया. चांदपुरा गांव सहित आसपास के गांवों के आये ग्रामीण अपने आंसू को नहीं रोक पा रहे थे. बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से चांदपुरा गांव निवासी लोहा राजवंशी उर्फ पिंटू राजवंशी की 30 वर्षीय पत्नी गौरी देवी, छह वर्षीय पुत्री अनु कुमारी व चार वर्षीय पुत्र कार्तिक कुमार की मौत घटना स्थल पर हो गई थी. शवों को पोस्टमार्टम करा बुधवार की रात लगभग 9:30 बजे गांव लाया गया. गुरुवार को गांव के श्मशान घाट पर तीनों का अंतिम संस्कार किया गया. साथ ही वरीय पदाधिकरियों, मोहड़ा बीडीओ मुकेश कुमार यादव व मुखिया प्रतिनिधि सुपेंद्र कुमार की मौजूदगी में पीड़ित लोहा राजवंशी को चार-चार हजार का तीन चेक यानी 12 लाख रुपये का चेक, पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20-20 हजार रुपये व कबीर अंत्येष्टि के तहत तीन-तीन हजार रुपये सौंपा. वहीं, उक्त हादसे का शिकार हुए वही अरई पंचायत के बेलदारी गांव के रहनेवाले ट्रक ड्राइवर संजीत पासवान के परिजन को चार लाख रुपये का चेक, पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार व कबीर अंत्येष्टि येाजना के तहत तीन हजार रुपये दिो. इस मौके पर नीमचक बथानी एसडीओ गोपाल कुमार व डीएसपी प्रकाश कुमार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
