उत्तर कोयल नहर में क्षतिग्रस्त पुल का नहीं हुआ निर्माण

गुरुआ प्रखंड की मंडा पंचायत के भरौधा-चंडीस्थान मुख्य मार्ग के उत्तर कोयल नहर पर बने पुल तीन वर्ष पहले ओवर लोड वाहन गुजरने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था.

गुरुआ. गुरुआ प्रखंड की मंडा पंचायत के भरौधा-चंडीस्थान मुख्य मार्ग के उत्तर कोयल नहर पर बने पुल तीन वर्ष पहले ओवर लोड वाहन गुजरने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था. इससे नगवां, नदौरा, मंडा, काज, पकरी समेत कई पंचायत के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है. पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद उत्तर कोयल नहर विभाग के कार्यपालक अभियंता समेत कई अधिकारियों ने पहुंच कर स्थल का निरीक्षण भी किया था. राजद विधायक विनय कुमार यादव ने इस मुद्दे को दो बार विधानसभा के सत्र में प्रमुखता से उठाया था. बावजूद पुल का निर्माण नहीं हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >