फतेहपुर एसएचओ के खिलाफ 50 हजार रुपये की रंगदारी का मामला झूठा

बाराचट्टी थाना क्षेत्र अवैध खनन मामला को लेकर फतेहपुर थानाध्यक्ष द्वारा आरोपित के घर पर नौ अप्रैल को छापेमारी करने के दौरान पुलिस पर 50 हजार नकद रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया था

मानपुर. बाराचट्टी थाना क्षेत्र अवैध खनन मामला को लेकर फतेहपुर थानाध्यक्ष द्वारा आरोपित के घर पर नौ अप्रैल को छापेमारी करने पहुंचे पुलिस पर 50 हजार नकद रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया था. इधर, वजीरगंज कैंप डीएसपी सुनील कुमार पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि जांच के दौरान एसएचओ द्वारा आरोपित के पिता हरी यादव से रंगदारी मांगने का मामला झूठा निकला. डीएसपी ने बताया कि फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा के रहनेवाले आरोपित वीरेंद्र यादव के खिलाफ न्यायालय से नन बेलेवल वारंट जारी कर दिया गया था. इस मामले में आरोपित के पिता हरि यादव ने सोशल मीडिया पर आकर व एसएसपी को लिखित तहरीर देकर बताया था कि होली के दौरान फतेहपुर थानाध्यक्ष ने 50 हजार नकद रंगदारी मांगी थी. इधर, डीएसपी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान शिकायत झूठी निकाली. उन्होंने बताया कि आरोपित के पिता ने साजिश के तहत इस तरह की अफवाह उड़ायी. डीएसपी ने बताया कि जल्द ही आरोपित वीरेंद्र यादव को भी दबोच लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >