Gaya News : मोहड़ा के चंदैला गांव में हटाया गया अतिक्रमण

Gaya News : देवी स्थान और महादेव स्थान जाने वाले रास्ता को कराया अतिक्रमण मुक्त

मोहड़ा. मोहड़ा प्रखंड क्षेत्र अरई पंचायत के चंदैला गांव में रविवार को मोहड़ा सीओ राकेश रंजन और अतरी थाना के अपर थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार के नेतृत्व में देवी स्थान और महादेव स्थान जाने वाले रास्ता को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए मोहड़ा प्रमुख रूबी देवी के द्वारा 10 माह पूर्व मोहड़ा सीओ के पास आवेदन दिया गया था. इस संबंध में मोहड़ा सीओ राकेश रंजन ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए तीन बार नोटिस दिया गया था. उसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया था. इसके बाद अतरी थाना के अपर थानाध्यक्ष और जिला से आये पुलिस बल के मौजूदगी में जेसीबी से अतिक्रमण मुक्त कराया गया. देवी स्थान व महादेव स्थान जाने वाली सड़क पर नौ फुट अतिक्रमण था, जिसे अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है. अतरी थाना के अपर थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार ने बताया कि जिला से पुरुष और महिला पुलिस बल को बुलाया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >