गया जी में तेजस्वी यादव के पहुंचते ही जुटे राजद कार्यकर्ता, फूल-मालाओं से स्वागत और जमकर नारेबाजी

गया जी से गोह जाने के क्रम में तेजस्वी यादव का राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पास पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने नारेबाजी कर उनका अभिनंदन किया.

गया जी से गोह जाने के क्रम में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राजद नेता तेजस्वी यादव का राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पास तेजस्वी यादव के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. बड़ी संख्या में मौजूद राजद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया.

विधायक अजय दांगी और स्थानीय नेताओं की उपस्थिति

इस दौरान टिकारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय दांगी सहित राजद के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव को फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया.

राजद कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह | Prabhat Khabar Network

समर्थकों का जुटा हुजूम और नारेबाजी

उनके आगमन की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में समर्थक मौके पर पहुंच गए. स्वागत के दौरान राजद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया.

तेजस्वी यादव का जताया समर्थन

कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव के समर्थन में जमकर नारे लगाए और उनके प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित की. कुछ देर रुकने के बाद तेजस्वी यादव औरंगाबाद के लिए रवाना हो गए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार सिन्हा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >