गर्मी के कारण स्कूल में गिर कर शिक्षिका हुई बेहोश

प्रखंड क्षेत्र की झरी पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय बहेरा में शनिवार को एक शिक्षिका गिर कर बेहोश हो गयी. इससे स्कूल में खलबली मच गयी.

आमस. प्रखंड क्षेत्र की झरी पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय बहेरा में शनिवार को एक शिक्षिका गिर कर बेहोश हो गयी. इससे स्कूल में खलबली मच गयी. स्कूल के शिक्षक रंजय कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय के सभी टीचर खड़े होकर ग्रुप फोटो खिंचवा रहे थे, तभी महिला शिक्षक प्रतिभा कुमारी अचानक गिर कर बेहोश हो गयी. शिक्षिका के बेहोश होने के बाद चेहरे पर पानी का छिंटा दिया गया. चेहरे को काफी धोया गया. इसके बाद होश आया और स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया. बताया जाता है कि भीषण गर्मी के कारण चक्कर आने से शिक्षिका गिर कर बेहोश हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >