Gaya News : बोधगया में पैदल पथ व साइकिल की अलग लेन की प्रबुद्धजनों ने की वकालत

बोधगया नगर पर्षद को वैकल्पिक सड़क डिजाइन का सुझाव दिया था

बोधगया. कुछ वर्ष पहले बोधगया पैदल यात्री फोरम, परिसर, समनेट व पीपुल्स रिसोर्स सेंटर ने बोधगया नगर पर्षद को वैकल्पिक सड़क डिजाइन का सुझाव दिया था, जिसमें साइकिल चालकों और पैदल यात्रियों के लिए अलग लेन की मांग की गयी है. इसके बावजूद अभी तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. बोधगया में हर साल लाखों लोग आते हैं. लेकिन इस शहर की सड़कें और ढांचागत सुविधाएं इसके ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व के अनुरूप नहीं हैं. इसके साथ ही, बोधगया में हजारों छात्राओं को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिल मिली है, जिससे वे अपनी पढ़ाई पूरी करने में सक्षम हो रही हैं और इसे वे अपनी सम्मान और आजादी के रूप में देखती हैं. लेकिन, बोधगया की सड़कें उनके लिए असुरक्षित और असुविधाजनक हैं, जो उनके इस भावना को कम करती है. इसे लेकर फोरम ने बोधगया के विधायक कुमार सर्वजीत, बीटीएमसी की सचिव डॉ महाश्वेता महारथी, बीटीएमसी के सदस्य किरण लामा सहित अन्य लोगों से बात की है व उनकी राय ली है. सभी ने बोधगया में पैदल पथ व साइकिल चालकों के लिए अलग लेन की वकालत की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PANCHDEV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >