सफल हुए प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

पिछले दिनों जिला में आयोजित रेड रन फेस्ट 2024 में सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. आयोजित प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया था.

टिकारी. पिछले दिनों जिला में आयोजित रेड रन फेस्ट 2024 में सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. आयोजित प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया था. पांच किलोमीटर के मैराथन दौड़ में एसएन सिन्हा कॉलेज टिकारी के छात्र ने ब्वॉज वर्ग में प्रथम स्थान सौरभ राज व द्वितीय स्थान प्राप्त करने में प्रवीण कुमार ने सफलता पायी. बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सिंधु कुमारी ने प्राप्त किया. सभी सफल हुए प्रतिभागी स्टेट के लिए चयनित किये गये हैं. इस बात की जानकारी महाविद्यालय प्रशासन ने दी. सफल प्रतिभागियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ उदय पासवान, प्रो डॉ दीनदयाल गुप्ता सहित कई व्याख्याताओं ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >