Success Story: बिहार के लाल को विदेश में मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, नक्सल इलाके में रहकर की थी पढ़ाई

Success Story: बिहार के गया जिले के टनकुप्पा गांव के रहनेवाले मनोज बिहारी वर्मा को लाइबेरिया गणराज्य का राजदूत बनाया गया है. आज से 15 साल पहले यह गांव नक्सल प्रभावित क्षेत्र था. यही रहकर उन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई पूरी की थी.

Success Story: बिहार के गया जिले के टनकुप्पा गांव के रहनेवाले मनोज बिहारी वर्मा को लाइबेरिया गणराज्य का राजदूत बनाया गया है. आज से 15 साल पहले यह गांव नक्सल प्रभावित क्षेत्र था. यह वही क्षेत्र है जहां 2002 में नक्सलियों द्वारा थाना भवन को बम लगाकर उड़ा दिया गया था. नक्सल प्रभावित क्षेत्र से निकलकर मनोज ने यह बड़ी सफलता हासिल की है.

नक्सल प्रभावित इलाका से होने के बावजूद मनोज बिहारी वर्मा ने ना तो मेहनत में कमी की और ना ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने से पीछे हटे. बता दें कि मनोज बिहारी वर्मा के पिता किसान थे. हालांकि उनकी सफलता जिला और राज्य के लिए प्रेरणादायक है. मनोज बिहारी वर्मा को लाइबेरिया गणराज्य साउथ अफ्रीका में भारतीय राजदूत के पद पर नियुक्त किया गया है.

गांव से की थी दसवीं तक की पढ़ाई

स्थानीय लोगों ने बताया कि जब गांव का कोई बेटा पढ़ाई कर बड़े पद पर नौकरी कर लेता है, तो माता-पिता के साथ ही परिजन, समाज और गांव का भी सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है. मनोज बिहारी ने गांव के स्कूल से मैट्रिक तक की पढ़ाई की, उसके आगे की पढ़ाई गया और दूसरी जगहों से उन्होंने पूरी की है.

Also Read: पुलिस ड्रेस में वीडियो कॉल किया और ढाई घंटे तक रखा डिजिटल अरेस्ट, बिहार के कारोबारी से 52 लाख की ठगी

6 जनवरी को देंगे लाइबेरिया गणराज्य में अपना योगदान

मनोज बिहारी वर्मा वर्तमान में भारतीय उच्चायोग दार एस सलाम में उच्चायुक्त के पद पर कार्यरत हैं. बता दें कि मनोज बिहारी 1997 में विदेश मंत्रालय में सरकारी सेवा में आए थे. उन्होंने सऊदी अरब, रूस, अमेरिका, सूडान समेत कई देशों में विभिन्न पदों पर काम किया है. वे 6 जनवरी को भारतीय राजदूत बनकर लाइबेरिया गणराज्य में अपना योगदान देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >