बोधगया में छात्राओं ने SSB जवानों को बांधी राखी, कमांडेंट ने पूछा- क्या बनना चाहती हैं?

बोधगया में 29 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया. ज्ञान भारती आवासीय विद्यालय और हॉली पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने SSB के जवानों और अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी. कमांडेंट कुणाल ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें करियर के लिए प्रेरित किया.

Bodh Gaya SSB Raksha Bandhan : 29 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बोधगया में कमांडेंट कुणाल की उपस्थिति में वाहिनी मुख्यालय परिसर में ज्ञान भारती आवासीय विद्यालय, बोधगया एवं हॉली पब्लिक स्कूल, डोभी के संयुक्त तत्वावधान में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया.

छात्राओं ने अधिकारियों और बलकर्मियों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं बलकर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह एवं आपसी विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व मनाया गया.

राखी बांधते ही भावनात्मक और सौहार्दपूर्ण हुआ वातावरण

छात्राओं द्वारा जवानों की कलाई पर राखी बांधने से कार्यक्रम का वातावरण भावनात्मक एवं सौहार्दपूर्ण हो गया.

कमांडेंट कुणाल ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

इस अवसर पर कमांडेंट ने अपने संबोधन में रक्षाबंधन पर्व की महत्ता एवं सामाजिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

Also Read : बिहारशरीफ : प्रसव के बाद 23 वर्षीय महिला की मौत से भड़का आक्रोश, क्लीनिक में तोड़फोड़; NH-20 पर 22 किलोमीटर जाम

एसएसबी मुख्यालय में जवानों व अधिकारियों को राखी बांधती छात्राएं | Prabhat Khabar Network

करियर और लक्ष्य को लेकर छात्राओं को किया प्रेरित

उन्होंने छात्राओं से उनकी रुचि एवं भविष्य में वे किन-किन क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहती हैं, इस संबंध में संवाद किया तथा उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. इस कार्यक्रम के दौरान द्वितीय कमान अधिकारी असीम उपाध्याय, अन्य अधिकारी तथा जवान उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कलेंद्र प्रताप सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >