छात्रा की वाहन की चपेट में आने से मौत

टिकारी में कोंचिंग से पढ़ कर घर लौट रही बच्ची

टिकारी में कोंचिंग से पढ़ कर घर लौट रही बच्ची घटना से आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क प्रतिनिधि, टिकारी. थाना क्षेत्र के टिकारी-बेला मार्ग में एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक 16 वर्षीय छात्रा की मौत घटनास्थल पर हो गयी. कोचिंग से पढ़कर वापस घर लौट रही थी, तभी बेल्हड़िया पेट्रोल पंप से आगे महज कुछ दूरी पर घटना घटित हुई. मृतक किशोरी की पहचान लाव ग्राम निवासी मनोज प्रजापत की 16 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में हुई. इस घटना के बाद मृतक के घर व परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल था. इस घटना की जानकारी मिलते ही टिकारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने बेल्हड़िया मोड़ के समीप व कॉलेज मोड़ के समीप आगजनी कर सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम की सूचना मिलते ही हरकत में आयी पुलिस ने स्वजनों को समझा कर मामला शांत कराया, जबकि घटनास्थल के समीप काफी समय तक जाम लगा रहा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेजा गया. प्रखंड प्रशासन द्वारा पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये की राशि मृतका के परिजन को दी गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि मृतका के भाई ने अज्ञात वाहन से धक्का लगने की लिखित शिकायत पुलिस से है, जिसके आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >