दिव्यांगों के लिए विशेष रोजगार शिविर, शिक्षक और डिलीवरी पार्टनर पदों पर होगी भर्ती

Gaya News: गया के केंदुई स्थित नियोजनालय कार्यालय में 26 मई को दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विशेष रोजगार शिविर आयोजित होगा. शिविर में शिक्षक और डिलीवरी पार्टनर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी.

Gaya News(हरिबंश कुमार): अवर प्रादेशिक नियोजनालय के सौजन्य से 26 मई (मंगलवार) को दिव्यांगों के लिए विशेष रोजगार शिविर का आयोजन किया जायेगा. यह शिविर शहर के केंदुई स्थित नियोजनालय कार्यालय परिसर में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगा. शिविर में विभिन्न कंपनियों द्वारा निशक्त अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा. इस दौरान “फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी” द्वारा शिक्षक पद के लिए 20 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जायेगी. इसके लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास और आयु सीमा 18 से 45 वर्ष रखी गयी है. वहीं चयनित उम्मीदवारों को 14,500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जायेगा.

सिर्फ दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए होगा शिविर

वहीं, “जोमैटो” द्वारा डिलीवरी पार्टनर के 16 पदों पर भर्ती की जायेगी. इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित है. आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तय की गई है. चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार से 25 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा तथा कार्यस्थल गया रहेगा. नियोजनालय की ओर से बताया गया है कि यह रोजगार शिविर केवल दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है. इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने बायोडाटा के साथ अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लें और गया में ही रोजगार प्राप्त कर अपना करियर बनायें. भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क होगी.

Also Read: एएनएम छात्राओं ने किया स्वास्थ्य परीक्षण, ग्रामीणों को दी जरूरी सलाह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Suryakant Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >