गया जी : पूर्व विधायक श्रीचंद पासवान की पहली पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, लोगों ने किया याद

इमामगंज के पूर्व विधायक स्वर्गीय श्रीचंद पासवान की पहली पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव ढेउरी में धूमधाम से मनाई गई. क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जनसेवा को याद किया.

इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1980 से 1990 तक कांग्रेस के टिकट पर विधायक रहे पूर्व विधायक स्वर्गीय श्रीचंद पासवान की प्रथम पुण्यतिथि सोमवार को उनके पैतृक गांव ढेउरी में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई.

कार्यक्रम का आयोजन उनके पुत्र अलख निरंजन कुमार, अरविंद कुमार एवं आलोक अमन के नेतृत्व में किया गया. इस मौके पर स्व. श्रीचंद पासवान के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

परिवार के सदस्यों के साथ-साथ क्षेत्र से बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं जनसेवा को याद करते हुए उन्हें नमन किया.

विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने अर्पित की पुष्पांजलि

इस अवसर पर रवि पासवान, जितेंद्र पासवान, रविंद्र कुमार यादव, नरेश प्रसाद, दीपक कुमार, अरविंद कुमार और राहुल कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

वहीं, इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने पूर्व विधायक के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.

Also Read : सीएम सम्राट चौधरी ने नालंदा डेयरी को दी 26 करोड़ की सौगात, दही-लस्सी प्लांट समेत कई योजनाओं का किया शिलान्यास


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >