गया जी : शेरघाटी के 3 होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच, एक्सपायरी डेट से किचन की सफाई तक खंगाला

गया जी के शेरघाटी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की शिकायतों के बाद एसडीओ जतिन कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तीन होटलों में औचक जांच की. इस दौरान संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए और प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन मिलने पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Gaya Ji News : खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और होटलों में साफ-सफाई को लेकर मिली शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया है, और एसडीओ जतिन कुमार के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गया जी जिले के शेरघाटी शहर के तीन होटलों में सघन जांच अभियान चलाया.

होटलों में खाद्य पदार्थों और स्वच्छता की जांच

जांच के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, एक्सपायरी डेट, रख-रखाव, किचन की स्वच्छता और हाइजीन व्यवस्था का पूरा जायजा लिया गया, तथा खाद्य सुरक्षा विभाग के फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान होटल संचालकों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई.

अधिकारियों द्वारा संचालकों को दी गई हिदायत

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना होटल संचालकों की मुख्य जिम्मेदारी है, और किचन तथा खाद्य सामग्री रखने वाले स्थानों पर पूरी तरह साफ-सफाई बनाए रखने को भी कहा गया.

शेरघाटी के होटल में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम.

शिकायत के आधार पर कार्रवाई और चेतावनी

बताया जाता है कि एसडीओ जतिन कुमार को होटलों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर शिकायत मिली थी, जिसके बाद उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को जांच के निर्देश दिए और अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया और आगे की जांच

इधर, स्थानीय लोगों ने जांच अभियान को लेकर कहा कि शहर के सभी होटलों और खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच होनी चाहिए, और लोगों का आरोप है कि तीन होटलों तक सीमित जांच से पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं होगी, जबकि प्रशासन की ओर से बताया गया है कि आगे भी इस तरह की जांच लगातार जारी रहेगी और इस दौरान स्थानीय थाने की पुलिस भी मौजूद रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नवीन कुमार मिश्रा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >