गया जी में शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण, शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि

गया में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शहीद जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

Shaheed Jagdev Prasad Martyrdom Day : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रहे शहीद जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस शनिवार को आयुक्त कार्यालय प्रांगण स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर मनाया गया. इस अवसर पर मौजूद लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

फोटो- गया- कार्यक्रम में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

कार्यक्रम में विधायक अजय दांगी, उपेंद्र दांगी, कुमार वेंकटेश, उपेंद्र कुमार वर्मा, राम लखन स्वर्णकार, भूषण प्रसाद, विनोद दांगी, विराज कुमार, शंभू कुमार, संजय कुमार और डॉ यूके मधु सहित अन्य लोगों ने शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया.

फोटो- गया- कार्यक्रम में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

जगदेव प्रसाद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा

इस दौरान मौजूद नेताओं ने पूर्व मंत्री शहीद जगदेव प्रसाद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की. नेताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

अरविंद कुमार वर्मा ने किया कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम का संचालन अरविंद कुमार वर्मा ने किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और शहीद जगदेव प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित की.

ALSO READ : पितृपक्ष मेला : गया जी जाने के लिए अभी से बुक कर लें टिकट, दिल्ली-हावड़ा से इन ट्रेनों से पहुंचें, जानिए रूट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नीरज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >