कचनार व पिछुलिया के जंगलों में सात एकड़ में लगी अफीम की फसल की गयी नष्ट

डुमरिया प्रखंड अंतर्गत छकरबंधा थाना क्षेत्र में रविवार को सुरक्षा बलों ने अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की.

डुमरिया.

डुमरिया प्रखंड अंतर्गत छकरबंधा थाना क्षेत्र में रविवार को सुरक्षा बलों ने अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. सुरक्षा बलों ने छकरबंधा थाना क्षेत्र के कचनार एवं पिछुलिया गांव के जंगलों में लगभग सात एकड़ वन विभाग की भूमि पर लगी अफीम की फसल को नष्ट किया. यह कार्रवाई एसएसपी आनंद कुमार के निर्देश पर छकरबंधा थाने की पुलिस, एक्साइज विभाग, वन विभाग व डुमरिया कैंप स्थित एसएसबी 29वीं बटालियन के जवानों ने संयुक्त रूप से की. इस संबंध में स्थानीय थानाध्यक्ष ने बताया कि छकरबंधा थाना क्षेत्र के जंगलों में अफीम की खेती होने की सूचना मिल रही थी. सूचना के आधार पर रविवार को थाना क्षेत्र के कचनार व पिछुलिया गांव के जंगलों में निजी एवं वन विभाग की भूमि में लगी अफीम की फसल को नष्ट किया गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि अभी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. अफीम की खेती करनेवालों को भी चिह्नित किया जा रहा है. उसमें शामिल लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >