उपमुख्यमंत्री के आगमन से पहले प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन पर शनिवार को मानपुर के एक निजी होटल में कुशवाहा बुद्धिजीवी समाज की ओर से प्रेसवार्ता की गयी.

मानपुर. सात जुलाई को मानपुर में आयोजित मगध प्रमंडल कुशवाहा मिलन समारोह कार्यशाला में शामिल होने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन पर शनिवार को मानपुर के एक निजी होटल में कुशवाहा बुद्धिजीवी समाज की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में नगर निगम के वाटर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन इंद्रदेव विद्रोही, पूर्व मुखिया लालदेव महतो, अजय कुमार मेहता और प्रेम प्रकाश सिन्हा ने आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी सिर्फ वोट की राजनीति करते हैं. विद्रोही ने कहा कि लखनऊ में नीट की तैयारी कर रही बिहार (सासाराम) की बेटी स्नेहा कुशवाहा की हत्या के बाद भी उपमुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से मुलाकात तक नहीं की. उन्होंने मानपुर जाम समस्या के समाधान के लिए लखनपुर में बने बस स्टैंड का जिक्र किया, जो दो गांवों की गुटबाजी के कारण अब तक चालू नहीं हो सका, और सवाल किया कि उपमुख्यमंत्री होने के बावजूद सम्राट चौधरी इस समस्या को क्यों नहीं सुलझा पाये.मौके पर राजेंद्र कुमार उर्फ टिंकू वर्मा, अनुज कुमार, वीरेंद्र कुमार उर्फ सोनी समेत कई लोग मौजूद थे. Ask ChatGPT

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >