गया जी : 1652 किलो अफीम डोडा बरामदगी केस में फंसे तत्कालीन डीएसपी, जानिए क्या है पूरा मामला

गया जी के कोठी थाना क्षेत्र में 1652 किलो अफीम बरामदगी मामले में तत्कालीन डीएसपी अमित कुमार के खिलाफ लापरवाही बरतने पर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है.

इमामगंज के तत्कालीन डीएसपी अमित कुमार के विरूद्ध शुरू की गई विभागीय कार्रवाई का मामला गया जी जिले के कोठी थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बेंगादोहर के कैंपस से 1652 किलो अफीम का डोडा की बरामदगी से जुड़ा है.

जानकारी के अनुसार, 6 सितंबर 2023 को एसएसबी के सहायक कमांडेंट शिवराम कृष्ण के नेतृत्व में कोठी थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में बेंगादोहर में छापेमारी की गई थी. इस दौरान स्कूल कैंपस के नई बिल्डिंग से 1652 अफीम का डोडा जब्त किया गया था.

छापेमारी के दौरान हुई थी गिरफ्तारी और प्राथमिकी दर्ज

हालांकि इस दौरान पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा था लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया था. उसके पहचान बेंगादोहर हैं के शिवनंदन पासवान के रूप में की गई थी. पूछताछ में गिरफ्तार शिवनंदन पासवान ने बताया था कि उनका बेटा अशोक कुमार इस स्कूल में प्रधानाध्यापक है और दूसरा बेटा अनिरुद्ध पासवान उक्त सामान को लाकर स्कूल में रखा है.

इसके बाद सहायक कमांडेंट शिवराम कृष्ण के बयान पर स्कूल के हेड मास्टर अशोक कुमार व उनके भाई अनिरुद्ध पासवान और पिता शिवनंदन पासवान के विरुद्ध कोठी थाने में प्राथमिकी कांड संख्या 109/23 दर्ज कराई थी.

लापरवाही बरतने का लगा है आरोप

इसी कांड की जांच में तत्कालीन डीएसपी अमित कुमार पर लापरवाही बरतने का आरोप है. इसके अलावे लूटवा थाना कांड संख्या 22/23 की जांच में भी लापरवाही बरतने का आरोप लगा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >