स्काउट एंड गाइड ने डीएम का किया अभिनंदन

भारत स्काउट और गाइड द्वारा डीएम शशांक शुभंकर का अभिनंदन किया गया.

गया जी. भारत स्काउट और गाइड द्वारा डीएम शशांक शुभंकर का अभिनंदन किया गया. बिहार राज्य भारत स्काउट गाइड जिला शाखा के स्काउट गाइड पदाधिकारी सिस्टम मंडल ने जिला पदाधिकारी के कार्यालय में जाकर नव पदस्थापित डीएम को पौधा व स्कार्फ भेंट कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया. साथ ही भारत स्काउट और गाइड के कार्यक्रम से डीएम को अवगत कराया. इस मौके पर भारत स्काउट गाइड संस्था के सहायक राज्य संगठन आयुक्त मगध प्रमंडल के राज किशोर पांडेय, मुख्य जिला आयुक्त पुरंदर स्वर्णय, जिला सचिव रंजीत कुमार, जिला संगठन गोपाल कुमार व गाइड लीडर आकांक्षा, अनिका, आरोही मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NIRAJ KUMAR

NIRAJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >