डोभी. डोभी थाना क्षेत्र के दादपुर नहर वाली सड़क पर गैस गोदाम के पास पुलिस ने सशक्त कार्रवाई कर अंग्रेजी शराब से लदी एक स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त कर ली. इस दौरान वाहन से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया. डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि झारखंड के हंटरगंज की ओर से धीरजापुर होते हुए दादपुर नहर मार्ग पर संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन की तलाशी ली गयी. जांच में गाड़ी से कुल 93.75 लीटर विभिन्न कंपनियों की अंग्रेजी शराब बरामद हुई. इसमें रॉयल स्टैग और प्रीमियम व्हिस्की जैसी महंगी ब्रांड शामिल हैं. मौके से गिरफ्तार दोनों धंधेबाजों की पहचान बाराचट्टी थाना क्षेत्र के डोमचुआं निवासी ओसवाल कुमार और नावाडीह खपिया निवासी रितेश कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस गिरफ्त में आये दोनों शराब धंधेबाजों व स्कॉर्पियो के मालिक के खिलाफ डोभी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जब्त शराब और वाहन को थाने में सुरक्षित रखा गया है. अग्रिम कार्रवाई जारी है.
डोभी में 93.75 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त, दो गिरफ्तार
डोभी थाना क्षेत्र के दादपुर नहर वाली सड़क पर गैस गोदाम के पास पुलिस ने सशक्त कार्रवाई कर अंग्रेजी शराब से लदी एक स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त कर ली.
