गया जी से संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
Sadhguru Jaggi Vasudev: प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव सोमवार को बोधगया पहुंचे. उन्होंने महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन और पूजा-अर्चना कर विश्व शांति, सद्भाव, करुणा और मानव कल्याण की कामना की. उनके आगमन पर बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति ने स्वागत किया और मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए.
Sadhguru Jaggi Vasudev: एयरपोर्ट से सीधे पहुंचे मंदिर
सद्गुरु जग्गी वासुदेव सोमवार को एयरपोर्ट से सीधे महाबोधि मंदिर पहुंचे. उनके आगमन पर बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति (BTMC) के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. सद्गुरु ने महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने देश और दुनिया में शांति, सद्भाव, करुणा तथा मानव कल्याण की कामना की.
गया जी की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें
Sadhguru Jaggi Vasudev Gaya ji Visit: श्रद्धालुओं में उत्साह क्यों दिखा?
सद्गुरु के महाबोधि मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और उनके अनुयायी मंदिर परिसर पहुंच गए. कई लोगों ने उनकी एक झलक पाने का प्रयास किया. प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु दर्शन व्यवस्था के लिए आवश्यक प्रबंध किए.
Bodhgaya News: इस दौरे को महत्वपूर्ण क्यों माना जा रहा है?
महाबोधि मंदिर विश्वभर के बौद्ध श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है. ऐसे में सद्गुरु जग्गी वासुदेव का यहां पहुंचकर भगवान बुद्ध के समक्ष विश्व शांति और मानव कल्याण की प्रार्थना करना आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
Also Read: गया जी : नई नौकरी ज्वाइन करने झारखंड जा रहा यूपी का युवक गिरफ्तार, ट्रेन में लहरा रहा था पिस्टल
