गरीब रथ एक्सप्रेस में छूटा 40 हजार का लैपटॉप, गया जी RPF ने बरामद कर यात्री को लौटाया

ऑपरेशन अमानत के तहत गया जी RPF ने एक यात्री के 40 हजार रुपये के लैपटॉप को ट्रेन से बरामद कर लिया. यात्री ने आरपीएफ की तत्परता और ईमानदारी की सराहना करते हुए आभार जताया.

Gaya Ji RPF Operation Amanat : ऑपरेशन अमानत के तहत गया रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट की टीम ने ट्रेन में छूटे यात्री के लैपटॉप को बरामद कर सुरक्षित उसके मालिक को सौंप दिया. आरपीएफ की इस कार्रवाई से यात्री ने राहत की सांस ली और जवानों के प्रति आभार जताया.

आरपीएफ के अनुसार, SCNL/DDU से सूचना प्राप्त हुई थी कि ट्रेन संख्या 22410 डाउन गरीब रथ एक्सप्रेस में एक यात्री का लैपटॉप छूट गया है. सूचना पर ड्यूटी अधिकारी ने दिये गये मोबाइल नंबर पर संपर्क किया. यात्री ने अपना नाम सैयद असहर (27), निवासी अमझर शरीफ, थाना हसपुरा, जिला औरंगाबाद बताया.

गरीब रथ एक्सप्रेस की फाइल फोटो

ट्रेन में लैपटॉप छूटने की घटना

यात्री के अनुसार, वह गरीब रथ एक्सप्रेस के कोच संख्या G/6 की सीट संख्या 63 पर आनंद विहार से अनुग्रह नारायण रोड तक सफर कर रहा था. अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर उतरते समय वह अपना लैपटॉप सीट पर ही भूल गया.

Also Read : नालंदा में 3.54 लाख पेंशनधारियों को मिली बढ़ी पेंशन, खातों में भेजे गए करीब 40 करोड़ रुपये

ट्रेन के गया जंक्शन पहुंचने पर आरपीएफ पोस्ट के अधिकारी और जवानों ने कोच में जाकर लैपटॉप बरामद किया और उसे सुरक्षित पोस्ट पर रखा.

यात्री को बुलाकर सुपुर्द किया गया लैपटॉप

इसके बाद यात्री को सूचना देकर गया बुलाया गया. जांच के बाद करीब 40 हजार रुपये कीमत का एचपी कंपनी का लैपटॉप सही-सलामत यात्री को सुपुर्द कर दिया गया. यात्री ने आरपीएफ की तत्परता और ईमानदारी की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >