गया जी: टिकारी में बढ़ती चोरी-डकैती पर कांग्रेस का सवाल, निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

गया के टिकारी प्रखंड में लगातार हो रही चोरी और डकैती की घटनाओं ने स्थानीय लोगों को चिंतित कर दिया है. प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सत्येंद्र नारायण और सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है.

Gaya ji News : टिकारी प्रखंड क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी और डकैती की घटनाओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सत्येंद्र नारायण और सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं. दोनों नेताओं ने पंचानपुर थाना क्षेत्र के उसरी गांव पहुंचकर हालिया डकैती से प्रभावित परिवार से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया.

वरीय अधिकारियों की निगरानी में जांच की मांग

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सत्येंद्र नारायण ने कहा कि टिकारी क्षेत्र में पिछले कई महीनों से चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. उन्होंने डकैती मामले की जांच वरीय पुलिस अधिकारियों की निगरानी में कराने और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन करेगी.

'पुलिस की निष्क्रियता से बढ़े अपराधियों के हौसले'

सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर ने कहा कि क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं का अब तक संतोषजनक खुलासा नहीं हो सका है, जो चिंता का विषय है. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हुए हैं. उन्होंने कहा कि बीते एक सप्ताह में टिकारी क्षेत्र में तीन चोरी और पंचानपुर थाना क्षेत्र के उसरी गांव में डकैती की घटना इस बात का प्रमाण है. उनका दावा है कि अपराधियों के मन से पुलिस का भय समाप्त होता दिखाई दे रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vijay pandey tekari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >