149 मोबाइल धारकों को लौटाया

149 मोबाइल धारकों को लौटाया

गया. रेल पुलिस की टीम ने गया रेलवे स्टेशन समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर चोरी की घटना को खत्म करने के लिए मुस्कान ऑपरेशन के तहत एक अभियान चलाया है. इस अभियान के तहत गया समेत अन्य रेलवे स्टेशनों से गुम व चोरी गयी 149 मोबाइल को बरामद कर धारकों को सोमवार को रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने लौटाया. बरामद मोबाइल की कीमत 22 लाख 35 हजार रुपये आंकी गयी है. इस दौरान अपना मोबाइल वापस पाकर मोबाइल धारकों के चेहरे खिल उठे और मोबाइल धारकों ने पुलिस को धन्यवाद भी दिया. इस संबंध में रेल एसपी ने बताया कि अलग-अलग रेलवे स्टेशन पर स्पेशल अधिकारी व जवानों के सहयोग से मुस्कान ऑपरेशन के तहत अभियान चलाया जाता है. इस दौरान चोरी व खोये मोबाइल को बरामद कर उसकी जांच की जाती है. जांच की पूरी प्रक्रिया खत्म होने के बाद असली मोबाइल धारकों को बुलाकर मोबाइल सौंपा दिया जाता है. रेल एसपी ने बताया कि जनवरी 2024 से लेकर जून तक 15 हजार 87 मोबाइल बरामद किये गये हैं. बरामद किये गये मोबाइल की कीमत दो करोड़ 38 लाख 50 रुपये आंकी गयी है. रेल एसपी ने बताया कि मुस्कान ऑपरेशन हर रेलवे स्टेशन पर आगे भी चलाया जायेगा. मौके पर गया रेल डीएसपी आलोक कुमार सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर सुशील कुमार व पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह व अन्य अधिकारी व जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >