सेवानिवृत सब इंस्पेक्टर को किया सम्मानित, दी विदाई

मुफस्सिल थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर अवध किशोर सिंह की सेवा समाप्ति के उपरांत सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन थाना परिसर में किया गया.

मानपुर. मुफस्सिल थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर अवध किशोर सिंह की सेवा समाप्ति के उपरांत सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन थाना परिसर में किया गया. इस मौके पर अवध किशोर सिंह के कार्यों को लोगों ने काफी सराहनीय बताया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सह डीएसपी सुनील कुमार पांडेय व थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने संयुक्त रूप से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उन्हें सेवा समाप्ति के साथ स्वस्थ जीवन यापन की कामना की. अपर थानाध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने बताया कि वह पुलिस बल में 1990 में पदस्थापित हुए थे. उनका कार्य अनुभव काफी अच्छा रहा. इस मौके पर एसआइ सोहन हाजरा, एसआइ मोहमद इमरान, पीएसआइ रविराज कुमार, कमल किशोर समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kanchan kr sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >