मां मंगला ट्रेडिंग कंपनी में पांच पदों के लिए भर्ती आठ को

श्रम संसाधन विभाग के अवर प्रादेशिक नियोजनालय, केंदुई में आठ जुलाई (मंगलवार) को रोजगार शिविर लगेगा. इसमें मां मंगला ट्रेडिंग कंपनी के लिए पांच पदों के लिए भर्ती किया जायेगा.

गया जी. श्रम संसाधन विभाग के अवर प्रादेशिक नियोजनालय, केंदुई में आठ जुलाई (मंगलवार) को रोजगार शिविर लगेगा. इसमें मां मंगला ट्रेडिंग कंपनी के लिए पांच पदों के लिए भर्ती किया जायेगा. सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर भर्ती किया जायेगा. चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 10000 से 12000 रुपये प्रति माह तक का वेतन का भुगतान किया जायेगा. साथ ही टीए और इंसेंटिव भी मिलेगा. उक्त रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. शैक्षणिक योग्यता इंटर पास होनी चाहिए. साथ ही बाइक और ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है. अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा लेकर अवर प्रादेशिक नियोजनालय में आयोजित होने वाले रोजगार शिविर में भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं. रोजगार प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया पूर्णत नि:शुल्क है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By HARIBANSH KUMAR

HARIBANSH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >