राजगीर-वाराणसी बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस के रेक से चलेगी खगड़िया तक

एक से 30 जुलाई तक सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बुधवार व शनिवार को इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन विस्तार करते हुए इसे राजगीर और खगड़िया के मध्य चलाया जायेगा

गया जी. रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए नटेसर-तिलैया-नवादा-वारिसलीगंज के रास्ते चलनेवाली गाड़ी संख्या 14223 व 14224 वाराणसी-राजगीर-वाराणसी बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस के रेक को अब राजगीर और किउल के बीच गाड़ी संख्या 03266 व 03265 राजगीर-किउल-राजगीर स्पेशल का परिचालन करने का निर्णय लिया है. एक से 30 जुलाई तक सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बुधवार व शनिवार को इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन विस्तार करते हुए इसे राजगीर और खगड़िया के मध्य चलाया जायेगा. गाड़ी संख्या 03266 राजगीर-किउल-खगड़िया स्पेशल राजगीर से 06.10 बजे खुलकर 06.30 बजे नटेसर, 07.15 बजे तिलैया, 08.03 बजे नवादा, 08.28 बजे वारिसलीगंज, 09.00 बजे शेखपुरा रुकते हुए 10.10 बजे किऊल पहुंचेगी. किऊल से यह 10.15 बजे खुलकर 10.36 बजे अभयपुर, 10.52 बजे जमालपुर, 11.40 बजे मुंगेर रुकते हुए 13.00 बजे खगड़िया पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 03265 खगड़िया-किउल-राजगीर स्पेशल खगड़िया से 14.00 बजे खुलकर 14.55 बजे मुंगेर, 15.22 बजे जमालपुर, 15.58 बजे अभयपुर रुकते हुए 16.53 बजे किऊल पहुंचेगी. किऊल से 16.58 बजे खुलकर 17.25 बजे शेखपुरा, 18.00 बजे वारिसलीगंज, 18.33 बजे नवादा, 19.00 बजे तिलैया, 20.20 बजे नटेसर रुकते हुए 21.25 बजे राजगीर पहुंचेगी. इसकी जानकारी पूमरे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >