कोहरे का कहर! राजधानी सहित अवध-असम और जानकी एक्सप्रेस घंटों लेट

Bihar Train News: घने कोहरे ने कटिहार रेल डिवीजन की रफ्तार थाम दी. राजधानी समेत कई लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों लेट रहीं. विजिबिलिटी कम होने से ट्रेनों को धीमी गति से चलाया गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी.

Bihar Train Late News: घने कोहरे के कारण मंगलवार को कटिहार रेलवे स्टेशन और कटिहार रेल डिवीजन के स्टेशनों से परिचालित लंबी दूरी की ट्रेन प्रभावित रही. घने कोहरे के कारण मानो ट्रेन की रफ्तार में ब्रेक लग गई हो. राजधानी सहित अन्य कई ट्रेनों के कटिहार रेलवे स्टेशन पर आगमन और प्रस्थान लेट रहा. 

इस वजह से लेट रही ट्रेन 

मंगलवार को कटिहार सहित आसपास के क्षेत्रों में तकरीबन 8:30 बजे से ही धूप खिल गई थी. जिस कारण कोहरा और धुंध छट गया था. यही वजह रही की दिल्ली की ओर से कटिहार आने वाली कुछ ट्रेन आंशिक रूप से विलंब रही तो कुछ ट्रेन घंटों विलंब रही. 

ये ट्रेनें रही लेट 

कोहरे की वजह से ट्रेन नंबर 15910 अवध-असम एक्सप्रेस, लालगढ़ से डिब्रूगढ़ को जाने वाली ट्रेन 6 घंटा तो ट्रेन नंबर 15284 जानकी एक्सप्रेस ट्रेन, जयनगर से मनिहारी जाने वाली ट्रेन 5 घंटा 50 मिनट लेट रही. 14037 पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति सिलचर से न्यू दिल्ली जाने वाली ट्रेन तकरीबन 45 मिनट तो ट्रेन नंबर 14620 त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस ट्रेन, फिरोजपुर कैंट से अगरतल्ला जाने वाली ट्रेन 6 घंटा 20 मिनट की देरी से चलीं. 

Also read: बिहार से गुजरने वाली कामाख्या, महानंदा, बरौनी एक्सप्रेस समेत ये ट्रेनें 28 तक कैंसिल, रेलवे का बड़ा फैसला

थमी पैसेंजर की रफ्तार  

इसके अलावा डीएमयू, एमयू ट्रेन भी आंशिक रूप से विलंब रही है. रेलवे के अनुसार विजीबिलिटी कम होने की वजह से ट्रेनों को नियंत्रित गति से चलाया जा रहा है, जिससे परिचालन प्रभावित हुआ है, जिस कारण यात्रियों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishant Kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >